UP Board Blacklisted Centre List 2025: यूपी के 45 जिलों के 259 कॉलेज हुए डिबार,इन विद्यालयों नहीं बनाया जायेगा परीक्षा केंद्र, लिस्ट देखें

Join Group!
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP Board Blacklisted Centre List 2025:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, (UPMSP)उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी छात्र अब अपनी यूपी बोर्ड केंद्र सूची 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यह भी जानना चाहिए कि इस बार कितने स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है, यानी अब उनमें परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी।

UP Board Blacklisted Centre List 2025: यूपी के 45 जिलों के 259 कॉलेज हुए डिबार,इन विद्यालयों नहीं बनाया जायेगा परीक्षा केंद्र, लिस्ट देखें
UP Board Blacklisted Centre List 2025: यूपी के 45 जिलों के 259 कॉलेज हुए डिबार,इन विद्यालयों नहीं बनाया जायेगा परीक्षा केंद्र, लिस्ट देखें

बोर्ड द्वारा ब्लैक लिस्टेड या डिबार किए गए स्कूलों में आगामी बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराई जाती हैं। बोर्ड ऐसे स्कूलों को कुछ सालों के लिए ब्लैक लिस्ट कर देता है जिनमें पिछले सालों में नकल हुई हो या फिर परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए निरीक्षण करते समय स्कूल तय मानकों पर खरे नहीं उतरते हों। क्या आपका स्कूल भी ब्लैक लिस्टेड है? 

UP Board Admit Card 2025 Kab Aayega:यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड कब तक मिलेगा डेट हुई जारी

यह भी आपको जरूर जानना चाहिए, जो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। ब्लैक लिस्ट में सबसे ज्यादा स्कूल प्रयागराज जिले के हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर की निगरानी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई जाएंगी। और पेपर लीक जैसी समस्याओं को रोकने के लिए परीक्षा से पहले जिस स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र रखे जाते हैं, उसकी निगरानी एआई आधारित कैमरों से की जाएगी।

जैसा कि हर साल होता है केवल लड़कों का सेंटर किसी दूसरे स्कूल में भेजा जाता है और लड़कियों के लिए केवल एक ही सेंटर होता है। लेकिन जिस स्कूल को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है, उस स्कूल के सभी छात्रों का सेंटर किसी दूसरे स्कूल में भेजा जाएगा। इसलिए सभी छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2025 के साथ-साथ यूपी बोर्ड ब्लैक लिस्ट केंद्र सूची 2025 भी अवश्य देखें।   

UP Board Blacklisted Centre List 2025:Overview 

बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, (UPMSP) बोर्ड प्रयागराज
परीक्षा यूपी बोर्ड परीक्षा 2025
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 24 फरवरी 2025 से दिनांक 12 मार्च 2025 तक
P Board Blacklisted Centre List 2025 देश के 45 जनपदों के 259 विद्यालय
यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2025 कब आएगी? 7 दिसंबर 2024
आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in

UP Board Blacklisted Center List 2025 pdf 

उत्तर प्रदेश राज्य हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद हर साल परीक्षा केंद्र निर्धारण करते समय कई विद्यालयों को ब्लैक लिस्ट कर देता है। जिसका मुख्य कारण पिछले वर्षों में नकल करना या परीक्षा केंद्र के लिए तय मानकों को पूरा न करना होता है। यूपी बोर्ड ने 2025 के लिए जिन विद्यालयों को ब्लैक लिस्ट किया है, 

UP Scholarship Status 2024-25:इन सभी छात्रों के बैंक खातें इस दिन तक आएगा यूपी स्कॉलरशिप का पैसा

उत्तर प्रदेश के 45 जिलों के 259 विद्यालयों को ब्लैक लिस्ट या डिबार किया गया है। इनमें प्रयागराज के सबसे ज्यादा 43 विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड ने ब्लैक लिस्ट किए गए विद्यालयों की सूची सभी जिलों के विद्यालय निरीक्षकों को भेज दी है। साथ ही उन्हें यह भी सूचित कर दिया है कि इन विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र न बनाया जाए अन्यथा जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जिम्मेदार होंगे।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास स्ट्रांग रूम की चाबी न होने के कारण भी बोर्ड ने विद्यालय को केंद्र बनाने से मना कर दिया है। प्रयागराज जिले से 43 विद्यालयों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। केदारनाथ जायसवाल इंटर कॉलेज नैनी, कमला स्मारक इंटर कॉलेज नैनी और रानीगंज इंटर कॉलेज शंकरगढ़ को यूपी बोर्ड ने 2026 तक ब्लैक लिस्टेड या डिबार कर दिया है।  

UP Board Blacklisted Center List 2025

  1. प्रयागराज के 43 कॉलेज
  2. अलीगढ़ के 32 कॉलेज
  3. फिरोजाबाद के 4 कॉलेज
  4. आगरा के 14 कॉलेज
  5. मैनपुरी के 1 कॉलेज
  6. हाथरस के 1 कॉलेज
  7. मथुरा के 2 कॉलेज
  8. एटा के 5 कॉलेज
  9. बागपत के 1 कॉलेज
  10. बुलंदशहर के 1 कॉलेज
  11. गौतम बुद्ध नगर के 4 कॉलेज
  12. मुरादाबाद के 3 कॉलेज
  13. अमरोहा के 2 कॉलेज
  14. सहारनपुर के 3 कॉलेज
  15. बदायूं के 4 कॉलेज
  16. रामपुर के 1 कॉलेज
  17. पीलीभीत के 1 कॉलेज
  18. बरेली के 1 कॉलेज
  19. सीतापुर के 3 कॉलेज
  20. संभल के 2 कॉलेज
  21. लखीमपुर के 2 कॉलेज
  22. उन्नाव के 1 कॉलेज
  23. रायबरेली के 2 कॉलेज
  24. लखनऊ के 11 कॉलेज
  25. फर्रुखाबाद की 1 कॉलेज
  26. कानपुर के 7 कॉलेज
  27. प्रतापगढ़ के 1 कॉलेज
  28. इटावा के 1 कॉलेज
  29. फतेहपुर के 2 कॉलेज
  30. अयोध्या के 1 कॉलेज
  31. कौशांबी के 3 कॉलेज
  32. आजमगढ़ के 4 कॉलेज
  33. बलिया के 15 कॉलेज
  34. जौनपुर के 5 कॉलेज
  35. मऊ के 2 कॉलेज के 12 कॉलेज
  36. गाजीपुर के 19 कॉलेज
  37. बाराबंकी के 2 कॉलेज
  38. बलरामपुर के एक कॉलेज
  39. गोरखपुर के 10 कॉलेज
  40. गोंडा के 1 कॉलेज
  41. कुशीनगर के 8 कॉलेज
  42. बस्ती के 1 कॉलेज
  43. बहराइच के 1 कॉलेज 

इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने यूपी बोर्ड ब्लैक लिस्टेड सेंटर लिस्ट 2025 की सूची में शामिल कर लिया है। कुछ विद्यालयों को दो-चार साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है, जबकि कुछ विद्यालयों को बोर्ड ने हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया है। आपका विद्यालय इस सूची में शामिल है या नहीं, यह आप यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची से देख पाएंगे या फिर अपने विद्यालय प्रबंधक से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

UP Board Center List 2025 pdf download 

यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2025 7 दिसंबर 2024 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्रदेश के सभी टिकटार्थियों के लिए जारी की जाएगी। आप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। पीडीएफ में अपने कॉलेज का कोड इस्तेमाल करें और अपने सेंटर की जानकारी प्राप्त करें। 

Home Page Click Here
आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in

Leave a Comment